दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए इस सीज़न की सबसे भारी होने के कारण लोगो को हो रही है बहुत परेशानी है। शहर में कई दिनों तक लगातार बारिश हुई, जिससे विभिन्न हिस्सों में काफी पानी जमा हो गया। वर्षा की तीव्रता ने निवासियों और अधिकारियों के लिए समान रूप से कई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं।

-
दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, लोगों को हो रही है परेशानी
दिल्ली नगर निगम द्वारा साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक दिल्ली के नौ स्थानों पर जलभराव की सूचना मिली, जिनमें बापरोला में जय विहार, आज़ाद मार्केट, पालम में साध नगर, शाहपुर जाट, अशोक विहार में निमरी कॉलोनी, न्यू राजिंदर नगर और सीलमपुर में कांति नगर पूर्व जैसे क्षेत्र शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुराड़ी इलाके का एक वीडियो साझा किया, जिसमें स्कूली वर्दी में बच्चे घुटने तक पानी से गुजरते दिखे. भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जलभराव के मुद्दे पर ध्यान देने को कहा.
-
मौसम विभाग नुसार
मौसम विभाग नुसार के मुताबिक, दिल्ली में आज पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है।
Delhi Weather Update 8 July: दिल्ली मौसम गुलजार है। चारों तरफ पानी की बौछार है। शनिवार की सुबह से ही राजधानी में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने पूरे दिन बारिश होने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में सुबह 8.30 से 11.30 बजे के बीच 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दोपहर में भी बारिश के चलते मौसम ऑसम बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कल यानी रविवार के लिए भी IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। कल भी दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
-
दिल्ली के नौ स्थानों पर जलभराव की सूचना
दिल्ली नगर निगम द्वारा साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक दिल्ली के नौ स्थानों पर जलभराव की मिली है सूचना के अनुशार इन स्थानो में जलभराव बहुत तेजी से बड़ा रहा है , जिनमें बापरोला में जय विहार, आज़ाद मार्केट, पालम में साध नगर, शाहपुर जाट, अशोक विहार में निमरी कॉलोनी, न्यू राजिंदर नगर और सीलमपुर में कांति नगर पूर्व जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों में सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक जलभराव होने की सूचना मिली. एमसीडी को गीता कॉलोनी, ईस्ट ऑफ कैलाश में संत नगर, वजीरपुर में जेजे कॉलोनी, विवेक विहार में योजना विहार और किशनगढ़ में कटवारिया सराय में पेड़ उखड़ने की भी सूचना मिलीं.
-
इन स्थानो पर यातायात के साधन बांध कर दिए गए है
यातायात अधिकारियों ने कहा कि प्रगति मैदान (गेट संख्या छह और सात के बीच), मोदी मिल्स फ्लाईओवर, एमबी रोड के दोनों ओर के रास्ते, रानी झांसी रोड के इलाकों में जलभराव के कारण जाम लग गया. उन्होंने कहा कि साथ ही पीरागढ़ी, द्वारका और सेक्टर-21, डीएनडी फ्लाईवे और आश्रम फ्लाईओवर पर भी यातायात बंद कर दिया गया है.
-
शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा में नमी 96 प्रतिशत दर्ज की गई। साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 9 बजे 79 की रीडिंग के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
Leave a Reply