वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने दो छक्के लगाते ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने टेस्ट में रिकी पोंटिंग के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रिकी पोंटिंग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 73 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
विश्व कप 2023: शाहरुख खान को ICC विश्व कप ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया
रिकी पोंटिंग का एक ही बार में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना: Rohit Sharma के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 123 छक्के लगाए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 553 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 530 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.

लगातार 30वीं पारी में डबल डिजिट स्कोर
रोहित शर्मा ने इस पारी में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। 10 के स्कोर तक पहुंचते ही उन्होंने रोहित ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने लगातार 30वीं पारी में टेस्ट में दहाई का आंकड़ा छुआ है। अभी तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था। अब तक महेला जयवर्धने के नाम रिकॉर्ड था। उन्होंने लगातार 29 पारी में 10 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।
धाकड़ कप्तान रोहित शर्मा
Rohit Sharma Most Sixes Records: टीम इंडिया के धाकड़ कप्तान और विस्फोटक ओपनर Rohit Sharma ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने एक झटके में रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने 80 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने इसी के साथ ही एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एक झटके में तोड़ दिया रिकी पोंटिंग का ये विशाल रिकॉर्ड
Rohit Sharma के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है और इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है.
बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 123 छक्के जड़े हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं. क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं.
क्रिस गेल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज Rohit Sharma हैं. रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 530 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है.
भारत के लिए ओपनिंग में बेस्ट औसत
रोहित शर्मा दूसरा वर्ल्ड वॉर के बाद टेस्ट में सबसे बेहतरीन औसत से रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। उनका ओपनिंग करते हुए औसत 53.54 का है। दुनिया में इस दौरान 146 ओपनर ने दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उसमें रोहित का औसत 5वें नंबर पर है।
रोहित के टेस्ट करियर की सबसे तेज फिफ्टी
रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके टेस्ट करियर की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले रोहित ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 47 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। अब रोहित ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
123 छक्के – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) | 107 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) |
100 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) | 98 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) |
97 छक्के – जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) | 91 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (भारत) |
88 छक्के – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) | 87 छक्के – क्रिस क्रेन (न्यूजीलैंड) |
84 छक्के – विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) | 83 छक्के – टिम साउदी (न्यूजीलैंड) |
82 छक्के – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) | 82 छक्के – मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) |
81 छक्के – मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान) | 81 छक्के – केविन पीटरसन (इंग्लैंड) |
80 छक्के – एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) | 78 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत) |
74 छक्के – रोहित शर्मा (भारत) | 73 छक्के – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) |
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
553 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 530 छक्के – रोहित शर्मा (भारत) |
476 छक्के – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) | 398 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) |
383 छक्के – मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) | 359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत) |
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
530 छक्के – रोहित शर्मा | 359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी |
279 छक्के – विराट कोहली | 264 छक्के – सचिन तेंदुलकर |
251 छक्के – युवराज सिंह | 247 सिक्सर्स – सौरव गांगुली |
243 छक्के – वीरेंद्र सहवाग |
सबसे ज्यादा टी20 विश्व कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा (भारत ) 36* | तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) 35 |
ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) 34 | शाहिद अफरीदी – (पाकिस्तान 34 |
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 34* |
रोहित का आखिरी वनडे शतक :
यह ध्यान रखना उचित है कि भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान ने आखिरी बार 19 जनवरी, 2020 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच में शतक बनाया था। पोस्ट करें कि हिटमैन ने पांच अलग-अलग मौकों पर अर्धशतक बनाए हैं और तेज स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए हैं, लेकिन रिकॉर्ड-बराबर शतक तक नहीं पहुंच सके। इस अवधि के दौरान, रोहित ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शतक भी लगाया, लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में उस फॉर्म को दोहरा नहीं सके।
खेल के सफेद गेंद के महान खिलाड़ियों में से एक के लिए 2023 की शुरुआत आशाजनक रही है, जिन्होंने श्रृंखला के अंतिम मैच में शतक से पहले कीवीज़ के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों में 34 और 51 के स्कोर दर्ज किए थे। इस साल के अंत में एकदिवसीय विश्व कप होने वाला है और रोहित और विराट दोनों अपने चरम फॉर्म की झलक दिखा रहे हैं, विश्व क्रिकेट में अन्य टीमों के लिए भारत को उसी की सरजमीं पर हराना कठिन काम हो सकता है।
ऐसे पड़ा रोहित का नाम ‘हिटमैन’
रोहित ने बताया कि जब बेंगलुरु में उन्होंने पहला दोहरा शतक लगाया तो उस दौरान रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे। अपने दोहरे शतक के बाद उन्हें टीवी क्रू के एक सदस्य ने जिसका नाम पीडी था ने कहा कि आपने हिटमैन की तरह बल्लेबाजी की क्योंकि मेरा नाम Ro- ‘Hit’ है। रवि शास्त्री वहीं खड़े थे और उन्होंने ये बात सुन ली और फिर अपनी कमेंट्री के दौरान उन्होंने मुझे इसी नाम से संबोधिक किया। मुझे लगता है कि इसके बाद ही मेरा नाम हिटमैन पड़ा।
क्षिण अफ्रीका में अब होगी हिटमैन की असली परीक्षा
वनडे क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड द. अफ्रीका में काफी खराब रहा है। रोहित ने वहां पर सिर्फ 12.29 की औसत से रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर महज 21 रन है। अब भारत को द. अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में टेस्ट सीरीज के बाद छह वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में भारतीय टीम को जरूर इस बात की उम्मीद होगी कि जिस तरह का फॉर्म और प्रदर्शन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ किया है वैसा ही वो द. अफ्रीका में भी दोहराएं।
रोहित शर्मा के 16 छक्के शानदार बल्लेबाजी :
रोहित शर्मा छक्के लगाने के मामले सबसे आगे हैं। रोहित शर्मा अगर एक बार क्रीज पर जम जाते हैं तो गेंदबाजों की खैर नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ था 3 नवंबर 2013 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलोर में खेले गए वनडे मैच मुकाबले में, जिसमें रोहित शर्मा ने 209 रनों की पारी खेली थी।
रोहित ने अपनी इस पारी में 16 छक्के लगाए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 383 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 45.1 ओवर में 326 रनों पर सिमट गई थी। टीम इंडिया ने ये मैच 57 रनों से जीता था और रोहित शर्मा की ये पारी हमेशा लोगों को याद रहेगी।
12 छक्के vs श्रीलंका, मोहाली 2017
श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी। अपनी उस पारी में रोहित शर्मा ने 153 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 13 चौके और 12 छक्के लगाए थे।
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की इस पारी की बदौलत 4 विकेट पर 392 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट पर 251 रन ही बना पाई और भारत ने 141 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारतीय (Indian) टीम के कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आज आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. 35 साल के रोहित ने अपने 15 सालों के इंटरनेशनल करियर में भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक ही नहीं पहुंचाया, बल्कि इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज किए. हिटमैन वनडे में तीन दोहरे शतक ठोंकने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं.
आज हम रोहित शर्मा के उन टॉप-5 रिकॉर्ड की बात करेंगे, जो उन्हें क्रिकेट का ‘हिटमैन’ बनाते हैं. इन रिकॉर्ड पर आज भी रोहित शर्मा का ही कब्ज़ा है-
एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:
13 नवंबर 2014 को, रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे. रोहित ने 100 गेंदों में अपना शतक बनाने के बाद पारी को तेज किया और बाकी 164 रन केवल 73 गेंदों में खेलकर मैदान पर धमाका कर दिया.
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन दोहरे शतक:
रोहित शर्मा ने वनडे में कुल तीन 200+ स्कोर बनाए हैं, जो कि एक विश्व रेकॉर है. वे ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. तीन दोहरे शतकों में से, रोहित ने दो श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं, जहां उन्होंने 2014 और 2017 में क्रमशः 264 और 208 स्कोर किए. पहला दोहरा शतक साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था.
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक:
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 रोहित शर्मा के लिए ड्रीम कैंपेन था. हिटमैन ने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाने के बाद सुर्खियां बटोरीं और एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस दौरान उन्होंने 9 मैच खेले और 81 के औसत से कुल 648 रन बनाए. शर्मा ने पांच शतक जड़े.
Rohit sharma and MS Dhoni Run :
धोनी ने भारत के लिए 17092 रन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17266 रन बनाए हैं, जबकि रोहित भारत के लिए 17281 रन बना चुके हैं। इस सूची में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 664 मैचों में 34357 रन बनाए हैं। मास्टर ब्लास्टर के बाद विराट कोहली हैं, जिन्होंने 25461 रन बनाए हैं। तेंदुलकर ने भारत के अलावा कभी किसी अन्य टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। कोहली ने भी एशिया 11 या आईसीसी की किसी भी टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। 24208 रनों के साथ राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं।
Leave a Reply